तुला - तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह के शुरुआत में अचानक हुए धन लाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। इस सप्ताह कारोबार को लेकर की गई यात्रा सफल होगी। नौकरी में इंक्रीमेंट लग सकता है। वन डे एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। सप्ताह के अंत तक लवमेट के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं।
कैरियर - इस सप्ताह आप रुचिकर विषयों में आगे बढ़ सकते हैं। आपको कम मेहनत में अधिक लाभ मिलने की संभावना है। आपकी समझशक्ति में सुधरेगी। आप भूमि संबंधित सौदों में लाभ प्राप्त कर सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में आपका विवेक काम करेगा। सरकारी कार्य भी गति पकड़ेंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ लाभ प्रदान करने वाली मुलाकात होने की संभावना है। शेयर बाजार में लम्बे निवेश की योजना बनाकर प्रवेश करें।
रिलेशनशिप - इस सप्ताह आप नए लोगों के संपर्क में आएंगे एवं उनके प्रति आपके दिल में स्नेह उत्पन्न होने की संभावना है। इस समय सैर सपाटे के प्रबल योग बन रहे हैं। मुलाकात एवं डेटिंग पर आप विशेष ध्यान देंगे। यदि संबंधों में पहले से तनाव चल रहा है तो इस समय तनाव दूर होने की संभावनाएं अधिक हैं।
हेल्थ - इस सप्ताह स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने की संभावना है। आपको शारीरिक चुस्ती एवं स्फूर्ति का अहसास होने की संभावना है। आपकी पाचन शक्ति अच्छी रहेगी एवं आप अच्छे एवं स्वादष्टि भोजन का आनंद ले सकते हैं। अनियमित जीवन शैली को बदलने के लिए स्वाध्याय अर्थात स्वयं का अध्ययन करें। स्वयं की समीक्षा करें। आपको कसरत योग एवं ध्यान करना चाहिए।
लकी तारीख - 27, 28, 2
लकी कलर - भूरा, नारंगी, काला
लकी दिन - रविवार, बुधवार, शनिवार
सावधानी - इस सप्ताह व्यावसायिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। लेकिन निवेश से पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल कर लें।
उपाय - इस सप्ताह यदि आपको व्यवसाय में घाटा हो रहा है तो आप बड़ के पेड़ के पत्ते पर सिंदूर व घी से ऊँ श्रीं श्रियै नम: मंत्र लिखें और इसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। साथ ही माँ की आराधना लाल गैंदे आदि से कर लाभ उठाएं।