श्री बीसा लाड़ वैश्य समाज का अन्नकूट महोत्सव आज, खंडवा के लक्की गार्डन में जुटेंगे देश भर के समाजजन
श्री बीसा लाड़ वैश्य सकलपंच (संपूर्ण समाज) के मिलने के उद्देश को लेकर अन्नकूट महोत्सव 2024 का आयोजन शनिवार को खंडवा में किया जा रहा है जिसमें देश भर के समाजजन एकत्रित होंगे..
खण्डवा। श्री बीसा लाड़ (वैश्य) समाज युवा संगठन खंडवा द्वारा समाज के सकलपंच (संपूर्ण समाज) के मिलने के उद्देश को लेकर अन्नकूट महोत्सव 2024 का आयोजन शनिवार को किया जा रहा है। इस वर्ष खंडवा के जसवाड़ी रोड स्थित लक्की गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में समाज की ऑनलाइन डायरेक्टरी का विमोचन भी होगा।
