पंधाना को विकास की ऐतिहासिक सौगात, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 फरवरी को करेंगे करोड़ों के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
14 फरवरी को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पंधाना विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से संचालित होने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, और अधोसंरचना से जुड़े प्रमुख प्रोजेक्ट्स की सौगात मिलने जा रही है।
विधायक के सतत प्रयासों से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और अधोसंरचना को मिली नई गति

खंडवा/पंधाना। पंधाना विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 फरवरी का दिन विकास के लिहाज से ऐतिहासिक होने जा रहा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस दिन पंधाना पहुंचकर करोड़ों रुपये की लागत से पूर्ण एवं प्रस्तावित विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। यह भव्य कार्यक्रम पंधाना के सीएम राइस स्कूल मैदान में आयोजित होगा।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर पंधाना विधायक के नेतृत्व में विकास कार्यों को धरातल पर उतारने की दिशा में लंबे समय से किए जा रहे प्रयास अब साकार होते नजर आ रहे हैं। विधायक की सक्रिय भूमिका, सतत जनसंपर्क और शासन-प्रशासन के साथ समन्वय का परिणाम है कि पंधाना क्षेत्र को एक साथ इतने बड़े पैमाने पर विकास योजनाओं की सौगात मिलने जा रही है।
करोड़ों की लागत के प्रमुख कार्य
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जिन कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाना प्रस्तावित है, उनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, आवास और नगरीय विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं—
सांदीपनी (सीएम राइज) विद्यालय, पंधाना
निर्माण एजेंसी – मप्र भवन विकास निगम
लागत – 37.44 करोड़ रुपये
(कार्य पूर्ण, लोकार्पण प्रस्तावित)
संयुक्त एसडीएम कार्यालय, पंधाना
एजेंसी – परियोजना कार्यान्वयन इकाई
लागत – 11.06 करोड़ रुपये
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, हरसूद (छैगांवमाखन)
एजेंसी – स्वास्थ्य विभाग
लागत – 55 लाख रुपये
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, छैगांवदेवी (छैगांवमाखन)
एजेंसी – स्वास्थ्य विभाग
लागत – 55 लाख रुपये
भामा राजगढ़ मध्यम सिंचाई परियोजना, सेमलिया
विभाग – जल संसाधन विभाग
लागत – 228.11 करोड़ रुपये
(क्षेत्र की सिंचाई क्षमता बढ़ाने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट)
गोदाम (500 मीट्रिक टन), हरसूद
एजेंसी – सहकारी आवास संघ
लागत – 42 लाख रुपये
बीपीएचओ भवन, पंधाना
एजेंसी – स्वास्थ्य विभाग
लागत – 50 लाख रुपये
(कार्य पूर्ण)
प्रयोगशाला भवन, पंधाना
एजेंसी – परियोजना कार्यान्वयन इकाई
लागत – 49.90 लाख रुपये
(कार्य पूर्ण)
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, बलवाड़ा (पंधाना)
एजेंसी – स्वास्थ्य विभाग
लागत – 49.41 लाख रुपये
(कार्य पूर्ण)
इसके अलावा पंधाना पॉलिटेक्निक कॉलेज, खेल स्टेडियम, तालाबों का नगर परिषद को हस्तांतरण, औद्योगिक पार्क, भू-अधिग्रहण कार्य, सिंचाई योजनाएं तथा शासकीय कर्मचारियों के लिए 20 आवासों के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी विकास सूची में शामिल हैं।
विधायक की सक्रियता से बदली पंधाना की तस्वीर
पंधाना विधायक द्वारा लगातार क्षेत्रीय जरूरतों को शासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने, अधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा बैठकों और स्थल निरीक्षणों के चलते आज पंधाना क्षेत्र विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। विधायक ने स्वयं कलेक्टर के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा दौरा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह दौरा पंधाना विधानसभा क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होने वाला है। करोड़ों रुपये की योजनाओं से न केवल क्षेत्र की आधारभूत संरचना मजबूत होगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा मिलेगी। स्थानीय नागरिकों में मुख्यमंत्री के आगमन और विकास कार्यों को लेकर उत्साह का माहौल है।
पंधाना विधानसभा क्षेत्र अब विकास के नए मानचित्र पर तेजी से उभरता हुआ नजर आ रहा है, जिसका श्रेय विधायक के निरंतर प्रयासों और शासन की विकासोन्मुखी नीतियों को दिया जा रहा है।